बिलासपुर

अयोध्या धाम के लिए 1008 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने दिखाई हरी झंडी

img 20260325 wa06716871834147078636912 Console Corptech

बिलासपुर, // रामलला दर्शन योजना एवं सामाजिक पहल के तहत 1008 श्रद्धालुओं का जत्था 25 मार्च को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पुलिस परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री अटल श्रीवास्तव, श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, समाजसेवी एवं यात्रा के संयोजक श्री प्रवीण झा, जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं उनके परिजन उपस्थित थे।केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार रामलला दर्शन योजना के माध्यम से एक पुनीत कार्य कर रही है। इस योजना से हजारों श्रद्धालु पवित्र अयोध्या धाम जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवीण झा जैसे समाजसेवियों के प्रयासों से भी लोगों के सपनों को साकार होने का अवसर मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज देश और दुनिया में सनातन संस्कृति का परचम लहरा रहा है। रामलला के दर्शन का यह अवसर सदियों के संघर्ष के बाद मिला है। राज्य सरकार की यह पहल आमजन को आस्था से जोड़ने का माध्यम बन रही है। आज हर श्रद्धालु के चेहरे पर आस्था और आनंद झलक रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। विधायक श्री अमर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि रामलला दर्शन योजना प्रदेश सरकार की एक सराहनीय पहल है जिसके जरिए लोगों को अयोध्या धाम जाकर भगवान श्री राम जी के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल यात्रा बल्कि आस्था और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम है। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित रामलला दर्शन योजना से अब तक हजारो श्रद्धालु लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो स्वयं अपने खर्च से यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं। कार्यक्रम में प्रवीण झा द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम ले जाने की पहल की सराहना की गई। जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

img 20260325 wa06653543495255835086257 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button