सक्ती-

कलेक्टर के निर्देशन में कलमा में अवैध रेत उत्खनन पर आधी रात बड़ी कार्रवाई, 2 पोकलेन व 8 डंपर जब्त

सक्ती, // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में डभरा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विनय कुमार कश्यप एवं तहसीलदार श्री मनमोहन प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने 24 मार्च की मध्य रात्रि ग्राम कलमा (महानदी तट) पर अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर 2 पोकलेन मशीन एवं 8 डंपर जब्त कर चंद्रपुर थाने में सुपुर्द किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में राजस्व अमला एवं पुलिस की टीम शामिल रही। टीम में पटवारी देव कश्यप, हरिशंकर पटेल, हरमेंद्र वारे, लखनपुरी, मुकेश रमन, अंकितेश पटेल, लोकेश पटेल, चितरंजन महिलांगे एवं रामकुमार रात्रे उपस्थित रहे।

img 20260325 wa07152582222527064919519 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button