ग्लोबल डायमंड आइकन अवार्ड 2026 से नवाजे जाएंगे समाजसेवी डॉ. गुलाब चंद भारद्वाज


जांजगीर-चांपा // भव्या फाउंडेशन जयपुर द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला एवं मैत्री मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ से शासकीय लक्ष्मणेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरौद, जिला जांजगीर चांपा में कार्यरत प्रभारी प्राचार्य डॉ. जी. सी. भारद्वाज “ग्लोबल डायमंड आई कॉन अवार्ड”से सम्मानित किए जाएंगे! डॉक्टर निशा माथुर के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी जगतपुरा जयपुर विश्वविद्यालय के कालिंदी सभागार में आयोजित है! जहां लगभग 15 देशों के प्रतिभागियों के भाग लेने की सूचना प्राप्त हुई है! भव्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम अंधे, अपाहिज, शिथिलांग, अनाथ बच्चों एवं महिलाओं तथा कैंसर पीड़ित लोगों के उपचार एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के सहयोग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के सम्मान में आयोजित की गई है! इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता सहित अंतरराष्ट्रीय महिला संगठन के निर्देशक और अंतर्राष्ट्रीय लॉ फॉर्म एल.एल.पी. के अनेक गणमान्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे! इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर महाविद्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी सहित शिवेंद्र प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष कोड़ाभाट ,बसंत यादव और उत्तम कुमार सोनी भाजपा युवा नेता खरौद ने हर्ष व्यस्त करते हुए नगर और महाविद्यालय की उपलब्धि मानते हुए हार्दिक शुभकामनाएं संप्रेषित की है!



