सूचना संवाद और प्रभाव इन्हीं तीन स्तंभों पर आई टी सेल की ताकत खड़ी है अनिल शर्मा


जांजगीर-चांपा // पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मे जांजगीर ग्रामीण मंडल के उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए आई टी सेल के जिला संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान मे आई टी सेल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है जो सूचना संवाद और प्रभाव की ताकत पर खड़ी है यह वाक्य बताता है कि किसी भी संगठन का आई टी सेल तभी मजबूत होता है जब वह इन तीनों पहलुओं पर संतुलित और रणनीतिक तरीके से काम करे सूचना मतलब सही प्रमाणिक और समय पर जानकारी जुटाना और साझा करना संवाद मतलब जनता और संगठन के बीच दो तरफा बातचीत और प्रभाव मतलब जो सूचना और संवाद किया गया है उसका जनता पर अच्छे ढंग से असर पड़े और यह इसलिए जरुरी है क्योंकि इससे लोगों की राय और सोच प्रभावित होती है संगठन की पहुँच और लोकप्रियता तभी बढ़ती है जब संदेश ज्यादा लोगों तक तेजी से फैलता है सार बात यह है कि सही सूचना से विश्वास अच्छे संवाद से जुड़ाव, और मजबूत प्रभाव से संगठन की पहचान बनती है।




