रायपुर

09 लाख नगदी रकम के साथ ऑनलाईन/पट्टी के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाले आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाईन बैटिंग साईट्स सहित पट्टी के माध्यम से भी कर रहे थे सट्टा का संचालन

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर द्वारा की जा रहीं थी सतत् मॉनिटरिंग

थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा स्थित ओवरब्रीज के नीचे सट्टा संचालित करते दो आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार।

ऑनलाईन बैटिंग वेब-साईट में सट्टा खेलने हेतु आई.डी. उपलब्ध कराते हुये आई.डी. की बिक्री कर, कर रहे थे अवैध लाभ अर्जित

आरोपी मंजीत सिंह है थाना गुढ़ियारी का हिस्ट्रीशीटर, जिसके विरूद्ध हत्या का प्रयास, जुआ एक्ट सहित अन्य मामलों के लगभग 02 दर्जन अपराध है पंजीबद्ध

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 9,05,238/- रूपये, 08 नग मोबाईल फोन, सट्टा पट्टी, केलकुलेटर एवं पेन किया गया है जप्त

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 13,00,000/- रूपये

आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 163/26 धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध किया गया है पंजीबद्ध
रायपुर // दिनांक 10.04.26 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा स्थित ओवरब्रीज के नीचे कुछ व्यक्ति ऑन लाईन सट्टा संचालित कर रहे है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम राजा साहू एवं अभय साहू होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा ऑनलाईन बैटिंग साईट्स Cribet99.red.com  के मास्टर आई.डी. के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा (बैटिंग) संचालित करना पाया गया तथा कुछ मोबाईल नंबरों से कॉलिंग कर सीधे क्रिकेट मैच के हार-जीत एवं सेशनवाईज दांव लगा रहा थे। उक्त दोनों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मंजीत सिंह एवं रोहित मोटवानी से कॉलिंग नंबरों पर क्रिकेट मैच में हारजीत का दांव लगाकर हारने एवं जीतने वाले व्यक्तियों से कुछ प्रतिशत कमीशन के रूप में लेना बताया गया। जिस पर आरोपियों की पतासाजी कर उनके ठिकानों पर दबिश दी गई, इस दौरान मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा एवं आकाश सिन्हा को मोबाईल फोन में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त आरोपी रोहित मोटवानी एवं हरीश सकलेचा द्वारा सट्टा पट्टी के माध्यम से भी सट्टा संचालित किया जा रहा था।सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *नगदी रकम 9,05,238/- रूपये, 08 नग मोबाईल फोन, सट्टा पट्टी, केलकुलेटर एवं पेन जुमला कीमती लगभग 13,00,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 163/26 धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
*01. राजा साहू पिता घसिया साहू 29 वर्ष निवासी प्रेम नगर शिव मंदिर के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।*
*02. अभय साहू पिता दयाल साहू उम्र 22 वर्ष निवासी गुलाब नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर।*
*03. मंजीत सिंह पिता स्व. बलवंत सिंह उम्र 32 साल निवासी गोंडवारा रोड अनुग्रह काम्पलेक्स थाना खमतराई रायपुर।*
*04. रोहित मोटवानी पिता संजय मोटवानी उम्र 29 वर्ष निवासी रामसागरपारा हनुमान मंदिर के पीछे थाना आजाद चौक रायपुर।*
*05. हरीश सकलेचा पिता स्व. मांगीलाल सकलेचा उम्र 41 वर्ष निवासी रामसागरपारा थाना आजाद चौक रायपुर।*
*06. आकाश सिन्हा पिता स्व. आशीष सिन्हा उम्र 36 वर्ष निवासी परशुराम नगर प्रोफेसर कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती रायपुर।*

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button