जांजगीर चाम्पा

भनक लगते ही JCB गायब! तेंदुआ में संदिग्ध तालाब खुदाई, सचिव बोले—“मुझे जानकारी नहीं”

img 20260418 wa04035692438434012162936 Console Corptech

जांजगीर-चांपा // बम्महनीडीह ब्लाक अंतर्गत चोरियां पंचायत के आश्रित ग्राम तेंदुआ में तालाब की खुदाई को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी अनुमति के खुदाई शुरू की गई और जैसे ही इसकी भनक लगी, मौके से JCB मशीन हटा दी गई।ग्रामीणों के अनुसार, खुदाई कार्य अचानक शुरू हुआ और तेज़ी से चल रहा था, लेकिन न तो किसी योजना का बोर्ड लगाया गया और न ही पंचायत की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने आई। इससे पूरे मामले को लेकर संदेह गहराता जा रहा है।इस मामले में जब पंचायत सचिव से फोन पर बात हुई, तो उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उन्हें इस खुदाई कार्य की कोई जानकारी नहीं है। सचिव का यह जवाब कई नए सवाल खड़े करता है—अगर पंचायत को ही जानकारी नहीं, तो फिर यह काम किसके आदेश पर कराया जा रहा था?ग्रामीणों का कहना है कि अगर सब कुछ वैध था, तो मशीनें अचानक क्यों हटाई गईं? वहीं, बिना अनुमति इस तरह की खुदाई से सरकारी नियमों के उल्लंघन और संसाधनों के दुरुपयोग की आशंका भी जताई जा रही है।गांव में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।
👉 बड़ा सवाल—जब सचिव को ही जानकारी नहीं, तो फिर किसके इशारे पर चल रही थी खुदाई?
👉 भनक लगते ही JCB हटाना—क्या छुपाने की कोशिश?
“”वर्जन “”
आपके द्वारा मुझे संज्ञान में लाया गया है जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जनपद पंचायत सी ओ प्रज्ञा यादव बम्महनीडीह।

img 20260418 wa04057820156603109618768 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button