सक्ती-

अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सक्ती

बाराद्वार // जिले के उच्च अधिकारियों के निर्देश के परिपालन पर थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब के विरुद्ध ग्राम पलाडी़कला में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। खबर है प्रकरण में 01 आरोपी से 15 लीटर क्षमता वाली 05 प्लास्टिक जरीकेन में 75 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक  194/26 धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है गिरफ्तार आरोपी का नाम- अश्वनी चौहान उर्फ करन पिता रामकिशन चौहान उम्र 19 साल निवासी पलाडी़कलाॅ थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग. का बताया जा रहा है।जिला सक्ती के थाना क्षेत्रांतर्गत ग्रामों मे चल रहें अवैध जुआ/सटटा, अवैध गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालो अपराधियों के ऊपर कार्यवाही करने एवं अपराध पर अकुंश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर द्वारा अधिक से अधिक कार्यवाही करने की सक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री पंकज पटेल जी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति भुवनेश्वरी पैकरा सक्ती के मार्गदशन पर निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार द्वारा दिनांक 06.06.26 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम पलाड़ीकलाॅ में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी अश्वनी चैहान उर्फ करन पिता रामकिशन चैहान उम्र 19 साल निवासी पलाडीकलाॅ थाना बाराद्वार जिला सक्ती छ.ग. कब्जे से 15 लीटर क्षमता वाली 05 प्लास्टिक जरीकेन में 75 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 7500/- रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोेपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेन्द्र यादव, प्रआर. मनीष राजपूत, आर. योगेश राठौर, आर. तकेश्वर कटकवार एवं सैनिक राजेश कंवर का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button