कृषि विभाग की शनिवार को कई बड़ी कारवाई,
3943 बोरी खाद जब्त


जांजगीर-चांपा
श्री राकेश शर्मा, उप संचालक कृषि जिला जांजगीर-चाम्पा की अगुवाई में शनिवार को भी जिले के उर्वरक निरीक्षकों द्वारा निजी कृषि केन्द्रों का निरीक्षण कर कारवाई की गई। इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.06.2026 को उप संचालक कृषि को मिली सूचना के आधार एवं उनकी अगुवाई में जिले के उर्वरक निरीक्षकों की 03 टीम ने निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहाँ कुल 3943 बोरी उर्वरक की जब्ती एवं गोदाम सील की कारवाई की। सर्वप्रथम विवेक ट्रेडर्स बम्हनीडीह में शिकायत के आधार पर निरीक्षण के दौरान यूरिया 1786 बोरी, टी.एस.पी. 300 बोरी, सिंगल सुपर फास्फेट 300 बोरी, एन.पी.के. 105 बोरी, कुल 2491 बोरी उर्वरक का पॉस मशीन में दर्शित मात्रा का गोदाम में भण्डारित मात्रा से मिलान न होने पर उर्वरक विक्रेता के गोदाम में भण्डारित उर्वरक को उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश 1985 के तहत् जब्ती की कारवाई की गई। इसी प्रकार प्रकाश कृषि केन्द्र, खरौद विकासखण्ड पामगढ में किसान की शिकायत के आधार पर निरीक्षण कर बिना पॉस के अवैध रूप से भण्डारित कुल 616 बोरी उर्वरक जब्त एवं विक्रय प्रतिबंध कर गोदाम को सील किया गया। तत्पश्चात मेसर्स रामगोपाल साहू कृषि केन्द्र ग्राम सिलादेही विकासखण्ड बम्हनीडीह के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गोदाम में भण्डारित कुल 836 बोरी उर्वरक का रिकार्ड संधारित न रखने, पॉस से मिलान न होने एवं सही रूप से बिल न काटने के कारण विक्रय प्रतिबंध की कारवाई की गई।उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा ने बताया कि खाद के वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर इसी प्रकार कठोर कारवाई जारी रहेगी, ताकि किसानों को सुगमता से शासकीय दर पर उर्वरक को उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।





