शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने वाले ईनामी आरोपी को सरकंडा पुलिस ने नागपुर महाराष्ट्र में दबोचा

आरोपी की गिरफ्तारी पर था 5000 रूपये का ईनाम
आरोपी पिछले 03 महिने से था फरार
आरोपी काे गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
बिलासपुर
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री पंकज पटेल, एवं श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सरकंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
पीड़िता ने थाना सरकंडा में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी अजय कुमार बघेल (उम्र 26 वर्ष) निवासी बुढ़तीपारा, पौसरा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर पिछले चार साल से उसे पसंद करता था और शादी का वादा कर बातचीत करता था। घटना दिनांक 04.11.2024 को आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी शादी का आश्वासन देकर वह लगातार 18.06.2025 तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। अप्रैल 2025 में जब पीड़िता गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे जबरन टेबलेट खिलाकर एक माह का गर्भ गिरा दिया। बाद में आरोपी और उसके परिजनों ने सामाजिक तौर पर शादी का आश्वासन (नारियल फोड़कर) दिया था, लेकिन बाद में आरोपी शादी की बात से पूरी तरह मुकर गया और बातचीत बंद कर दी।
पुलिस कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 383/2026, धारा 69 बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी:
मामले के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा कड़े प्रयासों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी अजय कुमार बघेल को नागपुर महाराष्ट्र में एक निर्माणाधीन काम्पलेक्स से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमांड प्राप्त कर जेल भेजा गया।उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, उनि अमृत लाल साहू, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरावी, आरक्षक रमेश देवांगन की विशेष भूमिका रही।




