शासकीय जनपद प्राथमिक शाला तिलई का विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा
अकलतरा // 18 जून 2026 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देवकांत द्विवेदी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला तिलई का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शाला प्रवेश उत्सव की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति, विद्यालयीन व्यवस्थाओं एवं शिक्षण कार्यों की समीक्षा की। साथ ही VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) से संबंधित कार्यों, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, स्कैनिंग कार्य, तथा मध्यान्ह भोजन योजना के संचालन का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।श्री द्विवेदी ने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अभिलेखों का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं व्यवस्थित पाई गईं। उन्होंने विद्यार्थियों के नियमित अध्ययन, स्वच्छता तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा निरीक्षण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।




