जांजगीर-चांपा

निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर व निःशुल्क स्वास्थ्य में जरूतमंद लाभान्वित, सेवा और समर्पण से शुरू हुआ अग्रसेन जयंती महोत्सव

जांजगीर-चांपा

IMG 20261003 WA0257 kshititech

 

नैला-जांजगीर में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ सेवा और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ हुआ। श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर द्वारा स्व. श्रीमती द्रोपती बाई अग्रवाल एवं स्व. श्री केदारनाथ अग्रवाल (पहरिया वाले) की स्मृति में भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ ही अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र चेकअप भी लगाया गया।

 

कृत्रिम अंग शिविर में दिव्यांगजनों को उनके माप के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराने की पहल की गई। वहीं स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। इसमें नेत्र रोग, हृदय रोग, हड्डी रोग, मेडिसिन एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों ने सेवाएं दीं। ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं जनरल हेल्थ चेकअप भी निःशुल्क किया गया।

 

कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद रहे जिन्होंने आयोजन की जमकर सराहना की।

 

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। सेवा और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही कहा कि अग्रवाल समाज जनहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रहा है।

 

एसपी विजय पाण्डेय ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आयोजित इस तरह के शिविर समाज के लिए अनुकरणीय हैं। अग्रसेन जयंती की शुरुआत सेवा कार्य से होना निश्चित रूप से प्रेरणादायी पहल है।

 

कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, राजेश पालीवाल, अजय अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल,प्रदीप गोयल, कैलाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संतोष अग्रवाल पहरिया वाले, मनोज अग्रवाल, राकेश पालीवाल, विकास अग्रवाल, तपन अग्रवाल, विक्रम पालीवाल, हिमांशु अग्रवाल, दीपक गोयल, सुनील पालीवाल, दीपक अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, संजय भोपालपुरिया, शिबू भोपालपुरिया, सचिन गोपालपुरिया, आबू, तुषार, उमेश पालीवाल, विक्की सुल्तानिया, अंजू, पूनम, कल्याणी, बबीता एवं शिखा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन बृजेश अग्रवाल ने किया। वहीं अमर सुल्तानिया ने आभार प्रदर्शन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, चिकित्सकों, समाजजनों और उपस्थित नागरिकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

श्री अग्रसेन सेवा समिति नैला-जांजगीर के इस आयोजन ने अग्रसेन जयंती की शुरुआत को सेवा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया।आयोजन को सफल बनाने अमर सुल्तानिया, विक्रांत अग्रवाल, दीपक सिंधानिया, अखिल बंसल, आकाश सिंधानिया, नवदीप अग्रवाल, निकुंज भोपालपुरिया, अनुभव अग्रवाल, आदित्य भोपालपुरिया, यश भोपालपुरिया एवं अंकित अग्रवाल ने लगातार मेहनत किया। आयोजन समिति की ओर से समाज के लोगों ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button