जांजगीर-चांपा

आत्मनिर्भर दलहन योजनांतर्गत कृषको का प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा

 

जिले में किसानों को दलहनी खेती एवं आधुनिक कृषि तकनीकों जोड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 13.08.2026 को कलेक्टर कार्यालय सभागार में आत्म निर्भर दलहन योजनांतर्गत जिला स्तर पर कृषको का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने कृषि विभाग में संचालित योजना की जानकारी दी गई। कृषकों को फसल चक्र परिर्वतन के सम्बंध में जागरूक किया गया। उप संचालक कृषि श्री राकेश कुमार शर्मा ने जिले में धान के बदले रबी मौसम में मूंग, उडद, चना, मूंगफली, सरसों तिवडा एव अन्य फसल लगाने हेतु जिले में आपार सम्भावना है। कृषको को खरीफ मौसम में भी टिकरा भूमि पर अधिक से अधिक अरहर की फसल लगाने की अपील की गई। किसानों को धान के बदले अन्य फसल लगाने पर कृषक उन्नति योजना के तहत 15000 रूपये तक कृषको के खाते में डी.बी.टी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित कर लाभांवित किया जाना है।उद्यान विभाग के सहायक संचालक उद्यान श्रीमति रंजना माखीजा के द्वारा पाॅम आंयल की खेती एवं उद्यानिकी फसलों की खेती के सम्बंध में कृषको को मागदर्शन प्रदान किया गया। कृषि विज्ञान के प्रमुख डाॅ. खेमादास महंत ने किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाने, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक उपयोग करने और फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।कृषक परिचर्चा में कृषि विभाग के उप संचालक कृषि श्री राकेश कुमार शर्मा, कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डाॅ. खेमादास महंत, उद्यान विभाग से सहायक संचालक उद्यान श्रीमति रंजना माखीजा, विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारीगण, प्रगतिशील कृषक श्री संदीप तिवारी, श्री दुर्गाचरण पटेल, एवं भारी संख्या में जिले के कृषक बंधु शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button