संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर भाजपा ने निकाली भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’

सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
जांजगीर-चांपा

जांजगीर// संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जांजगीर-चांपा द्वारा रविवार को जांजगीर नगर स्थित सांस्कृतिक भवन, कचहरी चौक से भव्य ‘कलश वंदन यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के तैलचित्र पर विधिवत पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के धर्मगुरुओं, रोहिदास समाज के प्रबुद्धजनों तथा नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया। अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
“”डॉ. राजीव सिंह ने गुरु रविदास जी के जीवन और संदेश पर प्रकाश डाला””

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. राजीव सिंह, रायपुर संभाग प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, विचारों तथा समाज सुधार में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने गुरु रविदास जी के प्रसिद्ध संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ सहित उनके जीवन-दर्शन और सामाजिक समरसता संबंधी विचारों से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को अवगत कराया।डॉ. सिंह ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को बाहरी आडंबरों से ऊपर उठकर मन की शुद्धता, समानता, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में अत्यंत प्रासंगिक हैं।
“”सांसद कमलेश जांगड़े एवं नारायण चंदेल ने किया संबोधित””
कार्यक्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए और जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।वहीं श्री नारायण चंदेल जी ने भी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन, संघर्ष तथा समाज को दिए गए समरसता और समानता के संदेश पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया।
“”तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी कलश वंदन यात्रा”‘
कार्यक्रम के पश्चात भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयार किए गए भव्य रथ में पवित्र कलश स्थापित कर ‘कलश वंदन यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा जांजगीर-चांपा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों—जांजगीर, अकलतरा एवं पामगढ़—से होकर गुजरेगी।पवित्र कलश को तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मंडल में ले जाया जाएगा। मंडलों में स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात कलश को निर्धारित गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, प्रेम एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जिला महामंत्री श्री नंद चौधरी ने किया, जबकि श्री राजेश्वर पाटले ने उपस्थित अतिथियों, धर्मगुरुओं, समाज के प्रबुद्धजनों, नागरिकों तथा भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामदेव कुमावत जी, प्रशांत सिंह ठाकुर, अमर सुल्तानिया, कमलादेवी पाटले, रजनी साहू, रेखा गढ़ेवाल, नंदनी राजवाड़े, कार्तिकेश्व स्वंकार,संतोष लहरे, राकेश रूपवानी, रमेश सोनवानी, पंकज अग्रवाल, समीर शुक्ला,आशुतोष गोस्वामी, धनंजय सिंह,पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, संतोषी दुबे, संतोषी सिंह, पूजा राठौर, प्रतिमा डहारे, मेघा यादव हरदेव टंडन, नवीन राठौर,हितेश यादव, अनिल शर्मा, आकाश सिंह, मोहन यादव,समर्थ सिंह नरेंद्र कौशिक, गुरुदयाल पाटले, संतोष थवाईत, हरिहर आदित्य, गोपेश,साकेत तिवारी, विक्की सिंह, देवव्रत उपाध्याय, विवेका गोपाल, सुधीर झाझडिया,पलाश चंदेल,सोनू यादव, हरि सोनवानी, दिनेश राठौर, नंद यादव, प्रदीप सोनी,यशवंत साहू, रितेश अग्रवाल,गोलू दुबे, प्रदीप, कालू सेन, डॉ सोनू यादव, चुन्नी राठौर, उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अम्बेश जांगड़े के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम श्रद्धा, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



