जांजगीर-चांपा

टोकन के माध्यम से उर्वरक वितरण पर उप संचालक कृषि द्वारा समिति प्रबंधकों को दिया गया प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा

IMG 20261010 205226 kshititech

उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा के द्वारा दिनांक 10.10.2026 को जिले के समस्त सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधकों एवं कम्प्यूटर आपरेटरों को नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली साफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया गया। विदित हो कि आगामी रबी 206-27 में किसानों को FFS (Framework for Fertilizer Sale) साफ्टवेयर टोकन के माध्यम से किसानों के खेती के रकबे के आधार पर उर्वरकों का वितरण किया जाना है। इस नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली का सुचारू रूप से क्रियान्वयन किये जाने हेतु कृषि विभाग, सहकारिता, विपणन संघ के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ-साथ निजी कृषि केन्द्र के प्रोपाईटर एवं किसानों को भी FFS (Framework for Fertilizer Sale) प्रणाली के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दिया जाना आवश्यक है जिसके तारतम्य में आज कलेक्टर कार्यालय सभागार में उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा द्वारा जिले के समस्त सहकारी समितियों के प्रबंधकों एवं कम्प्यूटर आपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि नवीन उर्वरक वितरण प्रणाली के माध्यम से किसानों को सही समय पर, उचित मूल्य में और बिना किसी परेशानी के उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। श्री शर्मा ने बताया कि उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और कालाबाजारी को पूरी तरह रोकने के लिए डिजिटल फ्रेमवर्क के उपयोग पर जोर दिया जाना है। आगामी कुछ दिनों में जिले के समस्त निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों के प्रोपाईटर को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ आगामी सप्ताह से कृषि विभाग के समस्त मैदानी अमलों एवं सेवा सहकारी समितियों के कर्मचारियों द्वारा ग्राम स्तर पर कृषि चैपाल आयोजित कर एवं समिति स्तर पर ही नवीन साफ्टवेयर से उर्वरक वितरण एवं टोकन जारी करने की प्रक्रिया के संबंध में जिले के समस्त कृषकों को प्रशिक्षित किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button