जांजगीर-चांपा
सुन्नी मुस्लिम चांपा ने पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद की शिक्षाएँ का दिया संदेश और दी सभी देशवासियों को बधाई

जांजगीर-चांपा
चांपा // ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सुन्नी मुस्लिम चांपा ने हजरत मोहम्मद मुस्तफा का जन्मदिन मनाया हर्षोल्लास के साथ साथ ही सभी देशवासियों को बधाई देते हुए उनकी शिक्षाओं को साझा करते बताया गया कि हज़रत मोहम्मद ने इंसानियत, अमन और अच्छे अख़लाक़ की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को सच्चाई बोलने, पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करने, गरीबों और ज़रूरतमंदों की मदद करने तथा एक-दूसरे के साथ रहम और नर्मी से पेश आने की सीख दी।उन्होंने बताया कि अच्छा इंसान वही है जिसके व्यवहार और चरित्र से दूसरे लोग सुरक्षित और खुश रहें।आज भी उनकी शिक्षाएँ हमें मोहब्बत, भाईचारे, इंसाफ़ और इंसानियत का रास्ता दिखाती हैं।अमन • मोहब्बत • इंसानियत • भाईचारा। इस खुशी के मौके पर सुन्नी मुस्लिम चांपा ने सभी देशवासियों को इस अवसर पर बधाईयां दी



