जांजगीर-चांपा

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय पंतोरा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

जांजगीर-चांपा

 

विद्यालय पंतोरा में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशि कला तवर, ग्राम पंचायत सरपंच श्री लक्ष्मण सिंह कंवर, एसएमसी अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण यादव, जिला शिक्षा अधिकारी, एमपी सिंह विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री रवि कुमार गौतम, बीआरसी अर्जुन सिंह क्षत्री, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सनत देवांगन जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री सुरेंद्र सोनी, प्रभारी प्राचार्य श्री वरत राम टंडन एवं शैक्षिक समन्वयक श्री हेमंत साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के महत्व, सामाजिक जागरूकता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा समाज के प्रति कर्तव्यों का प्रभावशाली संदेश दिया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को जागरूक होकर समाज के विकास में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।अतिथियों ने सेवा संकल्प अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास भी आवश्यक है।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधितों के प्रयासों की सराहना की। इस आयोजन ने विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था के संकुल के सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं एवं पालक उपस्थित रहे मंच संचालन डाल्टन यादव एवं नुक्कड़ नाटक प्रभारी चंद्रिका के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button