बच्चों को स्कूल में एक सहज,सरल व आनंददायिनी वातावरण मिले:झलरिया

जांजगीर-चांपा
25 जून 2026 को शासकीय प्राथमिक शाला रोहदी,शासकीय प्राथमिक शाला रोहदा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोहदा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य ‘शाला प्रवेशोत्सव’ का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना था।
मुख्य गतिविधियाँ

स्वागत एवं अभिनंदन:
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा पहली एवं कक्षा छठवीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के तिलक लगाकर और उन्हें मिठाई खिलाकर स्वागत के साथ की गई।
सामग्री वितरण:
नवप्रवेशी बच्चों को उत्साह के साथ गणवेश एवं पाठ्य-पुस्तकें वितरित की गईं।
मेधावी छात्र सम्मान:
शैक्षणिक सत्र के दौरान कक्षा पांचवीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘मोमेंटो’ (स्मृति चिन्ह) प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य बच्चों में भी प्रतिस्पर्धा एवं प्रेरणा का संचार हुआ।
उद्बोधन एवं मार्गदर्शन
राजकुमार झलरिया (संकुल प्राचार्य): अपने उद्बोधन में शाला प्रवेशोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला और शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों को स्कूल में एक सहज,सरल और आनंददायी वातावरण प्रदान करें।धन्यकुमार पाण्डेय (प्रधान पाठक, मिडिल स्कूल): विद्यालय द्वारा संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और नवाचारों को साझा करते हुए अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया।उमेश टेम्बुलकर (संकुल समन्वयक):विद्यालय की कार्यप्रणाली और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए की जा रही गतिविधियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।श्रीमती कौशिल्या यादव (पालक) द्वारा अपने उद्बोधन में स्कूली गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा गया कि शिक्षकों द्वारा बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहदा के सरपंच प्रतिनिधि भीषम बरेठ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त संकुल प्राचार्य राजकुमार झलरिया, समन्वयक उमेश टेम्बुलकर, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बजरंग दिवाकर, प्रधान पाठक धन्यकुमार पाण्डेय,रामगोपाल जायसवाल एवं समस्त शिक्षकवृंद छबि राठौर, सुनील अग्रवाल,महेश्वर साहू, गौरीशंकर गोंड,श्रीमती अहिल्या राठौर,श्रीमती अहिल्या राठौर,श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय,रवि राज उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण भी शामिल हुए,जिनमें श्रीमती कौशल्या यादव एवं गणेश दिवाकर प्रमुख थे।

कार्यक्रम का समापन
इस गरिमामयी कार्यक्रम का संचालन गुलज़ार बरेठ द्वारा किया गया।अंत में रामगोपाल जायसवाल (प्रधान पाठक) ने सभी अतिथियों,पालकों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।





