चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 लाख रुपए के कीमत से अधिक अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा
कार्रवाई में 21.1 किलो गांजा जब्त, आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।गिरफ्तार आरोपी वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा जिला जांजगीर चांपा।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री की नकदी रकम जब्त की है।जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। 5 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति कागज की पुड़िया में गांजा बेचते हुए मिला।घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया।पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष), पिता स्वर्गीय यशवंत देवांगन, निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा बताया।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी की घर की तलाशी ली तलाशी के दौरान घर से खाकी रंग के टेप लगे चार पैकेट एवं दो प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए।थाना चांपा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक- 357/2026 के तहत धारा 20(बी), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक ईश्वरी राठौर, प्रकाश द्विवेदी, मुद्रिका दुबे, विरेश सिंह सहित थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



