सक्ती

अपने गृहग्राम शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होकर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया सभी का हृदय से आभार व्यक्त

  1. IMG 20260717 WA0438 kshititechIMG 20260717 WA0435 kshititechसक्ती IMG 20260717 WA0436 kshititech

 

 

जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े अपने गृह ग्राम मसनिया कला में आयोजित ‘शाला प्रवेश उत्सव’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों से आत्मीय भेंट करने का उन्होंने सुअवसर प्राप्त किया। उन्होंने इस क्षण में शिक्षा और आधुनिकता के समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, इस गरिमामयी अवसर पर छात्राओं को साइकिलों का वितरण कर उनके उज्ज्वल एवं गतिशील भविष्य की मंगलकामना की। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, GAIL (India) Limited के सहयोग से नवनिर्मित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का विधिवत शुभारंभ उनके गरिमामयी उपस्थित में संपन्न हुआ। श्रीमती जांगड़े का मानना है यह पहल क्षेत्र के बच्चों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और तकनीकी कौशल से सशक्त करने में मील का पत्थर साबित होगी। आगे उन्होंने कहा कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, शिक्षकगण, प्रिय विद्यार्थियों तथा समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति एवं सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायी रही और क्षेत्र के विकास और बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए सभी के इस अपार स्नेह और सहयोग हेतु मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।

 

Related Articles

Back to top button