रायपुर

महिला मोर्चा की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने मीडिया से बेहतर समन्वय जरूरी : प्रियंका गिरी

प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में जिला अध्यक्षों, महामंत्रियों एवं मीडिया प्रभारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशIMG 20260808 WA0611 kshititech

 

 

 

 

रायपुर, IMG 20260808 WA0607 1 kshititech

 

 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की गतिविधियों को अधिक संगठित, प्रभावी और जनोन्मुख बनाने तथा पार्टी एवं महिला मोर्चा से संबंधित गतिविधियों की सूचना, समाचार, फोटो एवं वीडियो समयबद्ध रूप से मीडिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी ने जिला अध्यक्षों, जिला महामंत्रियों एवं जिला मीडिया प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश महामंत्री शीतल नायक सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।बैठक में प्रदेश के सभी जिलों से महिला मोर्चा के 122 से अधिक पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में महिला मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मीडिया के साथ बेहतर एवं नियमित समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

“”कार्यक्रमों के साथ मीडिया तक समय पर पहुंचे सूचना : शीतल नायक””

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री शीतल नायक ने कहा कि महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी केवल पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करना ही नहीं है, बल्कि उन कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी भी समयबद्ध तरीके से मीडिया तक पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम से संबंधित समाचार, फोटो, वीडियो एवं आवश्यक सूचना तथा मीडिया आमंत्रण यथासमय उपलब्ध कराया जाना चाहिए, ताकि महिला मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।उन्होंने सभी पदाधिकारियों से मीडिया फ्रेंडली बनने और पत्रकारों के साथ नियमित एवं सकारात्मक संवाद स्थापित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज तक संगठन की गतिविधियों और जनहित के कार्यों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए उसके साथ बेहतर समन्वय संगठन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाएगा।

 

“”अब से कमर कसकर काम करने की जरूरत : प्रियंका गिरी””

IMG 20260808 WA0612 kshititech

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी ने सभी जिला पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश में महिला मोर्चा की गतिविधियां उत्साहवर्धक हैं, लेकिन इन्हें और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अभी से पूरी लगन और अनुशासन के साथ संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कमर कस लेनी होगी।उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को प्रत्येक महिला तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की है। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचे और उन्हें योजनाओं की सही जानकारी मिले, इसके लिए महिला मोर्चा को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने कहा कि आज संगठन में कार्य कर रही यही महिला पदाधिकारी आने वाले समय में विभिन्न महत्वपूर्ण संवैधानिक और जनप्रतिनिधि पदों पर नेतृत्व करती दिखाई देंगी। महिला आरक्षण के बाद संगठन की सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं के लिए नेतृत्व के अनेक अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि आज की संगठनात्मक मेहनत ही भविष्य के नेतृत्व की मजबूत नींव तैयार करेगी।

 

“”हर जिले में मजबूत मीडिया नेटवर्क बनाने पर जोर””

 

प्रियंका गिरी ने जिला मीडिया प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक जिले में मीडिया का मजबूत और व्यवस्थित नेटवर्क तैयार किया जाए। पत्रकारों के साथ नियमित संवाद रखा जाए और महिला मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी केवल कार्यक्रम के बाद ही नहीं, बल्कि आवश्यकता के अनुसार पूर्व सूचना के रूप में भी उपलब्ध कराई जाए।

 

“”उन्होंने प्रमुख रूप से निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए””

 

– जिले के सभी प्रमुख मीडिया संस्थानों एवं पत्रकारों की अपडेटेड मीडिया संपर्क सूची तैयार रखें।

– प्रत्येक कार्यक्रम की पूर्व सूचना मीडिया को समय पर उपलब्ध कराएं।

– कार्यक्रम समाप्त होने के बाद समयबद्ध तरीके से प्रेस नोट जारी करें।

– समाचार के साथ स्पष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण फोटो और वीडियो उपलब्ध कराएं।

– जिला अध्यक्ष, जिला संगठन और प्रदेश मीडिया टीम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें।

– स्थानीय मुद्दों और महिला केंद्रित गतिविधियों में समाचार मूल्य वाले विषयों की पहचान करें।

– महिला सशक्तिकरण, जनसेवा और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से मीडिया तक पहुंचाएं।

– प्रतिदिन मीडिया कवरेज का मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करें।

– प्रकाशित एवं प्रसारित समाचारों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।

– महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और उपलब्धियों की जानकारी नियमित रूप से प्रदेश मीडिया टीम तक पहुंचाएं।

– मीडिया से नियमित, सम्मानजनक और सकारात्मक संवाद बनाए रखें।

– महत्वपूर्ण विषयों पर केवल अधिकृत एवं तथ्यात्मक बयान ही मीडिया को उपलब्ध कराएं।

– विवादित अथवा संवेदनशील विषयों पर बयान देने से पहले प्रदेश एवं जिला नेतृत्व तथा मीडिया प्रभारी से समन्वय करें।

 

“”केवल प्रेस नोट भेजना लक्ष्य नहीं : प्रियंका गिरी””

 

प्रियंका गिरी ने कहा कि महिला मोर्चा की मीडिया गतिविधियों का उद्देश्य केवल प्रेस नोट भेजना नहीं होना चाहिए। हमारा लक्ष्य महिला मोर्चा की वास्तविक गतिविधियों और जनहित के कार्यों को समाचार में बदलना है।उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की योजना बनाते समय यह भी ध्यान रखा जाए कि उसका समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा और महिलाओं को उससे किस प्रकार लाभ मिलेगा। महिला मोर्चा की गतिविधियों में जनहित, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकार स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए।उन्होंने कहा कि “खबर के लिए कार्यक्रम नहीं करना है, बल्कि अच्छे काम को इस तरह दस्तावेजित और प्रस्तुत करना है कि वह स्वाभाविक रूप से खबर बने।”उन्होंने जिला मीडिया प्रभारियों से कहा कि पत्रकारों के लिए महिला मोर्चा को सूचना के विश्वसनीय स्रोत के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जाए। इसके लिए तथ्यों की शुद्धता, समयबद्ध सूचना और नियमित संवाद सबसे महत्वपूर्ण हैं।

 

“”जिला अध्यक्षों की भी अहम भूमिका””

 

बैठक में जिला अध्यक्षों को भी मीडिया गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। उनसे कहा गया कि वे जिला मीडिया प्रभारी को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं, महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकृत बयान दें और जिले में होने वाली महिला मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी मीडिया टीम तक पहुंचाने में सहयोग करें।

जिला अध्यक्ष और जिला मीडिया प्रभारी के बीच बेहतर समन्वय को मीडिया प्रबंधन की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।

 

“”मीडिया कवरेज का नियमित रिकॉर्ड रखने पर जोर””

 

बैठक में यह भी तय किया गया कि महिला मोर्चा की गतिविधियों से संबंधित प्रकाशित और प्रसारित समाचारों का नियमित रिकॉर्ड रखा जाए। इससे प्रत्येक जिले की मीडिया गतिविधियों का आकलन किया जा सकेगा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की कार्यप्रणाली से अन्य जिलों को भी सीखने का अवसर मिलेगा।बैठक के अंत में प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी ने सभी जिला पदाधिकारियों से अपील की कि वे संगठन के कार्यक्रमों को पूरी गंभीरता, अनुशासन और समर्पण के साथ क्रियान्वित करें तथा उनकी जानकारी समय पर मीडिया और प्रदेश संगठन तक पहुंचाएं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बैठक के बाद जिला अध्यक्षों, महामंत्रियों और मीडिया प्रभारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा महिला मोर्चा की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता और मीडिया तक पहुंचाने की दिशा में नई गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button