रायपुर

“नशामुक्त रायपुर” अभियान को बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय महिला गांजा तस्कर 16 किलो से अधिक मादक पदार्थ सहित टिकरापारा पुलिस की गिरफ्त में

रायपुर
*रायपुर पुलिस की सूखे नशे पर बड़ी चोट, 8,21,700/₹ का गांजा जब्त*

रायपुर पुलिस द्वारा *मुख्यमंत्री के “नशामुक्त छत्तीसगढ़” विजन* के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना टिकरापारा पुलिस को एक और उल्लेखनीय सफलता मिली है। *जीरो टॉलरेंस नीति* पर कार्य करते हुए पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय महिला तस्कर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध गांजा जब्त किया है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:*
दिनांक 06.06.2026 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि *रावणभाठा मैदान, भाठागांव बस स्टैण्ड* के पास एक महिला संदिग्ध अवस्था में अवैध गांजा विक्रय हेतु ग्राहक तलाश कर रही है।

*पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल* के निर्देश एवं *अति. पुलिस उपायुक्त श्री राहुल देव शर्मा* व *सहा. पुलिस आयुक्त श्री नवनीत पाटिल* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी निरी. राजेश कुमार मरई* के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।

टीम द्वारा घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए की महिला को पकड़ा गया। *महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में* विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से *16.434 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा* बरामद हुआ, जिसकी *अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 8,21,700/- रुपये* आंकी गई है।

*गिरफ्तार आरोपिया का विवरण:*
*नाम:* श्रीमती पूजा देवी सोनकर पति शम्भू सोनकर 
*उम्र:* 40 वर्ष 
*पता:* ग्राम चकरा, थाना राजगढ़, जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

पूछताछ में आरोपिया ने स्वीकार किया कि वह उक्त गांजे को उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश लेजाकर वहां खपाने की फिराक में थी।

*कानूनी कार्रवाई:*
आरोपिया के विरुद्ध थाना टिकरापारा में *अपराध क्रमांक 501/2026, धारा 20(बी) NDPS Act 1985* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपिया को आज दिनांक 07.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर *न्यायिक रिमांड* पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।

*पुलिस का संकल्प:*
*DCP (पश्चिम) श्री संदीप कुमार पटेल* ने बताया कि रायपुर पुलिस *”नशे के सौदागरों”* के विरुद्ध निर्णायक युद्ध लड़ रही है। युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए शहर के बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। आने वाले दिनों में यह अभियान और अधिक तेज किया जाएगा।

*प्रमुख भूमिका:* उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक बालेश्वर लहरे एवं थाना टिकरापारा के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

*जनहित में अपील:*
*रायपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है* कि यदि आपके आस-पास कोई व्यक्ति नशे का अवैध कारोबार करता है तो उसकी सूचना तत्काल *डायल-112, नजदीकी थाना या “सिटीजन कॉप” ऐप* के माध्यम से दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

*”आइए, मिलकर रायपुर को नशामुक्त बनाएं।”*

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button