सक्ती-

सक्ती में कल गरजेगा “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” का नारा : पदयात्रा और विशाल जनसभा में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

सक्ती

 

 

_“लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ”_ अभियान के तहत जिला स्तरीय पदयात्रा एवं विशाल जनसभा का आयोजन कल 13 नवम्बर 2026, दिन शुक्रवार, दोपहर 1 बजे, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम, बुधवारी बाजार, सक्ती में किया जाएगा।कार्यक्रम में माननीय श्री तोखन साहू जी, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ माननीय श्री गुरु खुशवंत साहेब जी, प्रभारी मंत्री सक्ती, माननीया सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री टिकेश्वर गबेल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा), श्री खिलावन साहू (पूर्व विधायक सक्ती), श्री गगन जयपुरिया (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत जांजगीर) एवं श्री कीर्तन चंद्रा (जिला प्रवक्ता, भाजपा सक्ती) ने बताया कि वर्तमान में देश विरोधी शक्तियों द्वारा देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आम जनता की आवाज बुलंद करने हेतु इस अभियान का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और राष्ट्र की एकता को बचाने का संकल्प है। देश में अराजकता फैलाने वाली शक्तियों को जनता करारा जवाब देगी।पदयात्रा के बाद स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू सहित सभी अतिथि संबोधित करेंगे। जनसभा में जिले के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित आम नागरिक शामिल होंगे।कार्यक्रम प्रभारीगण ने जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अपील की है कि लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles

Back to top button