जांजगीर चाम्पा

14 नवंबर को बम्हनीडीह विकासखंड के सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में आयोजित होगी क्विज प्रतियोगिता

क्विज प्रतियोगिता एवं 10 एवं 12 बोर्ड परीक्षा में शाला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विकासखंड स्तरीय कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी करेंगे सम्मानित

 

 

जांजगीर-चांपा

 

 

विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उनमें सामान्य ज्ञान एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कैरियर संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से तत्कालीन कलेक्टर श्री ओपी चौधरी जी द्वारा सत्र 2014 में प्रारंभ किए गए युवा – संकल्प से विकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कैरियर मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बिर्रा में किया जाएगा।इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री माननीय श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के दौरान विकासखंड की हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा एवं 10 एवं 12 बोर्ड परीक्षा में शाला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी सम्मानित होंगे।इस संबंध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह श्री बसंत चतुर्वेदी द्वारा विकासखंड के समस्त प्राचार्यों को पत्र जारी किया गया है। जारी निर्देश के 14 नवंबर को सभी शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलो में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम एवं शाला का नाम सहित आवश्यक जानकारी 14 नवंबर को ही प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक ग्रुप में अनिवार्य रूप से प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।बीईओ बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक एवं कैरियर संबंधी संभावनाओं को नई दिशा देना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, ज्ञान एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button