जांजगीर चाम्पा

आबकारी विभाग जाँजगीर चांपा की अवैध महुआ शराब के विरुद्ध फिर कार्यवाही तीन लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की खबर

जांजगीर-चांपा

 

जांजगीर चांपा जिला में आबकारी विभाग की फिर कार्रवाई सामने आई है जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री योगेश्वर कुमार द्विवेदी के विशेष मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर अलग अलग जगहों पर कार्यवाही की खबर है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04/11/2026 दिन बुधवार को कृष्णा गोंड़ पिता भुजबल गोंड़, उम्र-21 वर्ष, जाति-गोंड़, साकिन-कोटमीसोनार सबरिया डेरा, थाना- अकलतरा जिला-जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के रिहायशी मकान से 20 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद किया गया। विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59 (क)के तहत प्रकरण कायम किया गया।इसी क्रम में दिनांक 04/11/2026 को ही राजकुमार गोंड़ पिता भरत गोंड, उम्र 21 वर्ष, जाति-गोंड, साकिन-कोटमीसोनार वार्ड न. 18, थाना अकलतरा, जिला- जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के रिहायशी मकान से 18 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब

बरामद हुआ और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59 (क) के तहत प्रकरण कायम किया गया। इसी तरह दिनांक 04/11/2026 को संगीत कुमार पिता मनीराम , उम्र 26 वर्ष, जाति-मेहर साकिन-पकरिया, थाना मुलमुला जिला- जांजगीर-चांपा (छ.ग.) के रिहायशी मकान से 7 लीटर अवैध हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद होने से आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59 (क) के तहत प्रकरण कायम किया गया।इस कार्यवाही दौरान आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक अकलतरा वृत्त प्रभारी दीपक सिंह ठाकुर आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे,यीवरेश कुमार ,मनीष साहू ,विजयेंद्र टंडन , जिला उड़नदस्ता प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक गुलशन साहू ,देवेंद्र तान्डे एवं मुख्यआरक्षक राजेश पांडेय ,मुकेश शर्मा,विमल सनाढ्य,आरक्षक गीता कमल ,शीतला ,अंशु पाटनवार,रितेश गुप्ता,किशन तथा नगरसेना का महत्वपूर्ण योगदान बताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button