जांजगीर-चांपा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 नवंबर को जांजगीर-चांपा दौरे पर: कुर्मी महासम्मेलन और यादव समाज भवन के लोकार्पण में होंगे शामिल

जांजगीर-चांपा

 

जांजगीर// छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री भूपेश बघेल आगामी 05 नवंबर 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उपरोक्त संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि श्री भूपेश बघेल इस प्रवास के दौरान जिले में आयोजित विभिन्न सामाजिक सम्मेलनों, विकास कार्यो के लोकार्पण और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। स्थानीय कार्यकर्ताओं और आयोजकों द्वारा उनके इस बहुप्रतीक्षित दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रमों के विषय में जानकारी देते हुए ब्यास कश्यप ने बताया कि 05 नवंबर को श्री भूपेश बघेल दोपहर 1.00 बजे पामगढ़ के कोसला गांव पहुचेंगे। वे यहां आयोजित कुर्मी एकता महासम्मेलन में शामिल होंगे। इसके पश्चात् दोपहर 2.00 बजे उनका खरौद आगमन होगा तथा यहां वे 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित यादव समाज भवन का लोकार्पण करेंगे। ज्ञात हो इस भवन की स्वीकृति भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए प्रदान की थी। दोपहर 3.00 बजे भूपेश बघेल जी का आगमन नवागढ़ में होगा, जहां वे शहीद राजेन्द्र कश्यप जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री के इस व्यापक दौरे को लेकर पामगढ़ और जांजगीर-चांपा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न आयोजनों से जुड़े समन्वयकों ने बताया कि कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में आम जनता और सामाजिक जनों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button