जांजगीर चाम्पा

पोड़ीशंकर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं विदाई समारोह संपन्न

नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहपूर्ण स्वागत, शिक्षिका श्रीमती अंजना साव को दी गई भावभीनी विदाई

जांजगीर-चांपा
बम्महनीडीह ब्लाक // पोड़ीशंकर संकुल में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरित कर आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश केंवट (जनपद सदस्य) थे। विशिष्ट अतिथियों में श्री कोमल जायसवाल (सरपंच प्रतिनिधि), श्री मनुराज सिंह सिसोदिया (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति) एवं श्री सुनील यादव (जनप्रतिनिधि) उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

शिक्षिका श्रीमती अंजना साव को सम्मानपूर्वक विदाई*श

शासकीय हाई स्कूल मटियारी (बिल्हा) में स्थानांतरित हुईं शिक्षिका श्रीमती अंजना साव को शा हाई स्कूल पोड़ीशंकर स्टॉफ, संकुल परिवार एवं विद्यार्थियों द्वारा शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने उनके उत्कृष्ट कार्यकाल एवं योगदान को याद करते हुए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।आज का यह अवसर मेरे लिए भावुक और अविस्मरणीय है। 13 वर्षों तक जिस विद्यालय में कार्य करने का सौभाग्य मिला हो, उनसे विदा लेना सहज नहीं होता।श्रीमती अंजना साव ने अपने उद्बोधन सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने मुझे इतना सम्मान, स्नेह और सहयोग प्रदान किया। इस विद्यालय में बिताया गया प्रत्येक क्षण मेरे जीवन की अमूल्य स्मृति बनकर रहेगा। स्कूल एवं संकुल के शिक्षकों का सहयोग, विद्यार्थियों का प्रेम और अभिभावकों का विश्वास हमेशा मुझे प्रेरित करता रहेगा।

विद्यार्थियों को मिला प्रेरक मार्गदर्शन

संकुल प्राचार्य श्री बसंत चतुर्वेदी, संकुल समन्वयक श्री भूषण देवांगन, व्याख्याता श्री रामकृपाल डडसेना, व्याख्याता श्रीमती श्वेता शुक्ला, व्याख्याता श्रीमती के.बी. गढ़ेवाल, प्रधान पाठक श्री सुखदेव प्रसाद सिदार एवं शिक्षक श्री देव कुमार सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मन लगाकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी।कक्षा 10वीं की छात्राओं उमिता एवं गुनगुन ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रामकृपाल डडसेना ने किया तथा अंत में प्रधान पाठक श्रीमती उदिता सिंह सिसोदिया ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संकुल के शिक्षक श्रीमती गीता दुबे प्रधान पाठक, श्रीमती पूर्णिमा जायसवाल, श्री नरेंद्र साहू, श्री सुमित जायसवाल, संगीता कसेर, श्री भगत सिंह कंवर, श्री खिलावन रात्रे, श्री संजय जांगड़े, एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button