सक्ती-

एक राजनैतिक पार्टी (भाजपा ) के पक्ष में चुनाव प्रचार किए जाने की शिकायत में जांच की पुष्टि की गई , श्याम लाल सितारे प्रधान पाठक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया

सक्ती- जिले में श्याम लाल सितारे, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अचानकपुर विकासखण्ड जैजैपुर जिला- सक्ती (छ0ग0) को दिनांक 14.11.2023 को एक राजनैतिक पार्टी (भाजपा) के पक्ष में चुनाव प्रचार किये जाने की शिकायत जांच में पुष्टि की गई है, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम 5 का उल्लंघन किये जाने के कारण श्री श्याम लाल सितारे, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अचानकपुर विकासखण्ड जैजैपुर जिला- सक्ती (छ०ग०) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
श्री श्याम लाल सितारे, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला अचानकपुर विकासखण्ड जैजैपुर जिला- सक्ती (छ0ग0) का निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ती, जिला- सक्ती (छ०ग०) होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button