सक्ती-

अवसर पब्लिक स्कूल बाराद्वार के बच्चों ने थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, टीआई नरेंद्र यादव ने दिए संस्कार और सुरक्षा के जानकारी

सक्ती

 

बाराद्वार // रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर अवसर पब्लिक स्कूल, बाराद्वार के विद्यार्थियों ने एक अनूठी और सराहनीय पहल की। विद्यालय के बच्चे स्थानीय पुलिस थाना पहुंचे और दिन-रात जनता की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान स्कूल की छात्राओं और बच्चों ने थाना प्रभारी नरेंद्र यादव एवं थाना के समस्त पुलिस कर्मचारियों की कलाई पर रक्षासूत्र राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने देश और समाज की सेवा में समर्पित जवानों की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर बाराद्वार थाना टीआई नरेंद्र यादव ने बच्चों के इस प्रेम और आत्मीयता की सराहना करते हुए उन्होंने बच्चों को संबोधित करते अपने अमूल्य वचनों से उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों को अनुशासित रहने, अच्छे संस्कार अपनाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज में एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा दी। पुलिस प्रशासन की ओर से बच्चों को उपहार व मिठाइयां भी भेंट की।

Related Articles

Back to top button