उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड बम्हनीडीह में शपथ समारोह आयोजित

जांजगीर-चांपा

उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड बम्हनीडीह के विभिन्न स्कूलों में साथ ही बीआरसी भवन में समस्त सीएससी शपथ आयोजन में शामिल हुए।कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी, बीआरसी एच के बेहार,विकास खंड परियोजना अधिकारी डॉ उमेश कुमार दुबे प्राचार्य शिव कुमार पटेल एवं विकास खंड के समस्त सीएससी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने उल्लास कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं जन-जन तक साक्षरता का संदेश पहुँचाने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सीएससी एवं स्टाफ सदस्यों को उल्लास कार्यक्रम के सामाजिक महत्व,इसकी उपयोगिता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इसकी भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

सभी उपस्थित सीएससी ने उल्लास कार्यक्रम को सफल बनाने तथा समाज में शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि,सामाजिक जिम्मेदारी एवं जागरूकता की भावना विकसित करना रहा।





