जांजगीर-चांपा

बम्हनीडीह तहसील क्षेत्र में अवैध रेत पर कार्रवाई, 3 हाइवा, 1 जेसीबी एवं 1 लोडर जब्त

जांजगीर-चांपा,

 

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील बम्हनीडीह अंतर्गत अवैध रेत परिवहन के मामले में कार्रवाई करते हुए कुल 3 हाइवा, 1 जेसीबी एवं 1 लोडर सहित 5 वाहनों एवं मशीनों को जब्त किया गया। इस दौरान तहसीलदार श्री प्रशांत पटेल सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। दर्ज प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23 (ख) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 में उल्लेखित प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button