जांजगीर चाम्पा

थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 07 जुआरियों को अकलतरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा

IMG 20261123 091954 kshititech

* आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 3,000/- रुपये, 52 पत्ती ताश, 03 मोटरसाइकिल/स्कूटी एवं 05 नग मोबाइल फोन सहित कुल जुमला कीमती करीब 1,58,000/- रुपये का मशरूका बरामद

* आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 691/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

* दुर्गेश सारथी पिता अनुपलाल सारथी, उम्र 35 वर्ष, निवासी अंधियारी पाठ, अकलतरा

* लव कुमार वैष्णव पिता गिरवर दास, उम्र 34 वर्ष, निवासी लख्खी पारा, अकलतरा

* उदल कुमार पिता मनीराम यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी लख्खीपारा, अकलतरा

* हिमांशु कुमार वैष्णव पिता राधेश्याम वैष्णव, उम्र 29 वर्ष, निवासी गोपीया पारा, अकलतरा

* ताकेश्वर पिता नारायण केंवट, उम्र 29 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, अकलतरा

* रवि यादव पिता छन्नू यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी अंधियारी पाठ, अकलतरा

* शिवचरण पिता गेंदराम यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी अंधियारीपाठ, अकलतरा

*मामले का संक्षिप्त विवरण:*

दिनांक 22.11.2026 को शाम थाना अकलतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अंधियारीपाठ मैदान, सार्वजनिक स्थान अकलतरा में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश पत्ती से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु थाना अकलतरा पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने मौके से कुल 07 जुआरियों को पकड़ा।

जप्त मशरूका:

* नगदी रकम: फड़ एवं आरोपियों के पास से कुल 3,000/- रुपये एवं 52 पत्ती ताश।

* वाहन (03 नग): मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 CF 6276, स्कूटी क्रमांक CG 11 BP 5535 एवं CG 12 AC 8154 (कुल कीमती करीब 98,500/- रुपये)।

* मोबाइल फोन कुल 05 नग: रियलमी, आईफोन, रियलमी नारजो, वीवो वाई-200 एवं एक कीपैड मोबाइल (कुल कीमती करीब 56,500/- रुपये)।

* कुल जप्त संपत्ति (जुमला रकम): 1,58,000/- रुपये।

सभी आरोपियों का कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत दंडनीय पाए जाने पर थाना अकलतरा में *अपराध क्रमांक 691/2026 पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।*

*सराहनीय योगदान*- उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयकुमार साहू थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरीक्षक कमल दास बैनर्जी, आरक्षक शेष नारायण साहू, महेंद्र राज, राम भरोस कश्यप, कृष्णा पटेल, बसंत साहू, शंकर यादव, राजू भारद्वाज, राजेंद्र कहरा, राज कुमार पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहा है। *जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील* जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button