सक्ती

आबकारी विभाग की ग्राम मल्दा में बड़ी कार्रवाई 37 लीटर महुआ शराब और 250 किलो महुआ लाहान बरामद कर आबकारी एक्ट दर्ज कर जेल दाखिल

 

सक्ती

 

आबकारी विभाग की ग्राम मल्दा में अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई खबर सामने आई है बताया जा रहा है 2 शराब कारोबारी को जेल दाखिल किया गया। कार्रवाई दिनांक 24.11.2026 दिन मंगलवार की बताई गई है जहां कायम प्रकरण -02और गिरफ्तार आरोपी -02 जप्त मदिरा/सामग्री  – 37 लीटर महुआ शराब और 250 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया यह कार्रवाई लगातार सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 24/11/26 को आबकारी विभाग सक्ती की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम मल्दा थाना हसौद निवासी सूरज मित्तल पिता कुशवाराम वार्ड नंबर 4 द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले विभाग द्वारा छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। इस दौरान खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर सूरज मित्तल के द्वारा अपने रहवासी मकान के आंगन में पत्थरों के नीचे गड्ढे में छिपा कर रखा डिब्बों में भरा 120 किलो महुआ लाहन और एक प्लास्टिक पन्नी में भरा 7 लीटर महुआ मदिरा बरामद किया गया बताया गया है।उसी प्रकार ग्राम – मल्दा थाना हसौद में ही नर्मदा बाई पति महेंद्र मित्तल के द्वारा अवैध महुआ शराब बेचने की शिकायत की पुष्टि होने पर उसके घर की विधिवत् तलाशी में 30 लीटर महुआ शराब और आंगन में पत्थरों के नीचे गड्ढे में दबा कर रखा 130 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया की खबर है। आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।साथ ही माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।इस बड़ी कार्रवाई में बताया गया है जिला आबकारी अधिकारी रत्नेश मरावी के नेतृत्व में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी उपनिरीक्षक कोमल प्रसाद सिदार , राशिल श्रीवास्तव , मोंगरा पटेल, मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, प्रकाश थंकाचन, आबकारी आरक्षक संजीव भगत,नवीन मनहर, श्रवण द्विवेदी , मुरलीधर , शुभम नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम , कमलेश यादव और बसंती चौधरी,भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

Related Articles

Back to top button