अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा
07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1400/- ₹ के साथ आरोपी को पकड़ा गया

आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1- कमल सिंह चौहान पिता लक्मण चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मड़वा जांजगीर
मामले का विवरण
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर डॉ उल्लंडन यॉर्क एवं CSP सिटी कोतवाली श्री मती योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में मुखबीर से सुचना के आधार पर ग्राम मड़वा सड़क पारा से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पर पूछने पर अपना नाम कमल सिंह चौहान निवासी ग्राम मडवा बताया जिसके कब्जे से एक बोरी में अलग-अलग झिल्लियों में कुल 22 नग प्रत्येक झिल्ली भरा हुआ कुल 07 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 1400/- के साथ पकड़ा़ गया आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट की कारवाई किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा,महिला आरक्षक रेखा यादव,आरक्षक शंकर सिंह राजपुत की विशेष भूमिका रही




