जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा जिले के नगरीय निकाय चुनाव 2025 में,70 फीसदी से ज्यादा हुआ मतदान

जांजगीर-चांपा //  जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2025 में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ लोकतंत्र के इस महापर्व में शांति पुर्ण मतदान रहा वहीं बुड़े, बुजुर्गो ने भी लोकतंत्र को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी इस दौरान प्रशासन अमलो द्वारा शांति पुर्वक चुनाव संपन्न कराने में अधिकारी, कर्मचारियो का बहुत बड़ा योगदान रहा है आपको बता दें नगरीय निकाय और नगर पंचायत 2025 के चुनाव सफलपुर्वक संपन्न हुआ साथ ही कितना प्रतिशत मतदान जिले में हुआ आपको पुरी रिपोर्ट बताते हैं।
जो इस प्रकार है
नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला में – 75.05% मतदान हुआ।
नगर पालिका चांपा में – 76.62 % मतदान हुआ।
नगरपालिका अकलतरा में – 70.09% फीसदी
नगर पंचायत खरौद में –  81.61%
नगर पंचायत शिवरीनारायण में – 84.19% फीसदी
नगर पंचायत बलौदा में – 83.26%
नगर पंचायत राहौद में -81.89%
नगर पंचायत नवागढ़ – 85.41%
नगर पंचायत सारागांव में – 82.85%
नगर पंचायत नरियरा – 79.28%
और नगर पंचायत पामगढ़ में – 76.14% मतदान हुआ है।
जांजगीर-चांपा जिले में इस बार देखा गया है कि सबसे ज्यादा मतदान नगर पंचायत नवागढ़ में हुआ है जो – 85.41% है और इन आंकड़ों में कम मतदान – 70.09% अकलतरा नगरपालिका में मतदान हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button