जैविक किसान मेला एवं प्रशिक्षण सहप्रदर्शनी का आयोजन

जांजगीर-चांपा // छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर दिनांक 24.10.25 दिन – शुक्रवार को कृषि विभाग के तत्वाधान में कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी प्रांगण विकास खण्ड बलौदा में जैविक किसान मेला एवं प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिको द्वारा जैविक खेती, फसल चक्र परिवर्तन, समन्वित खेती( कृषि सह पशु पालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी), दलहन तिलहन फसल उत्पादन एवं धान फसल पर कीट व्याधि से जुड़ी समसामयिक जानकारी किसानों को दी गई । साथ ही कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, उद्यानिकी विभाग , रेशम विभाग द्वारा विभाग द्वारा संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान को गई।कार्यक्रम में उमा देवी राठौर जिला सदस्या, शारदा देवांगन अध्यक्षा जनपद पंचायत बलौदा, रमाकांत साहू सांसद प्रतिनिधि, चूड़ामणि राठौर जनपद सदस्य, रोशन पटेल सभापति कृषि स्थाई समिति बलौदा, संगीता गौतम जनपद सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। साथ ही एल एम भगत उप संचालक कृषि, के डी महंत कृषि वैज्ञानिक, रंजीत मोदी कृषि वैज्ञानिक, प्रदीप सिंह कृषि वैज्ञानिक, आर के सोनवानी अनुविभागीय कृषि अधिकारी मनीष कुमार मरकाम सहायक संचालक कृषि, के एल मैत्री सहायक पशु शल्य चिकित्सक, आर बी बघेल वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पामगढ़, एन के दिनकर , एस के सोनी, वाय के राठौर कृषि विकास अधिकारी, प्रियंका सिंह ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गण उपस्थित रहे।





