सक्ती-
251 कुंडिय गायत्री महायज्ञ हेतु भूमि पूजन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ,वित्त मंत्री ओपी चौधरी,सांसद कमलेश जांगड़े,जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल,निर्मल सिन्हा

सक्ती // हसौद की पुण्यभूमि में दिसंबर 2025 में 9 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होने वाले 251 कुंडी गायत्री महायज्ञ स्थल में भूमि पूजन का कार्यक्रम का हुआ। ऐसे आयोजन, विचारों और संस्कारों की अभिवृद्धि राष्ट्र निर्माण के लिये अत्यंत आवश्यक हैं। भारत आज तीव्र गति से आर्थिक प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और अब तीसरे स्थान की ओर तेजी बढ़ रहे हैं। इस विकास यात्रा में भारत की सनातन परंपराओं की दृढ़ स्थापना और मूल्यों का संरक्षण हमें विश्व में बेहतर योगदान देने में समर्थ बनाएगा। जब मूल्य और विकास साथ चलेंगे तभी असली समाज और राष्ट्र निर्माण संभव होगा। पिछले कई दशकों से गायत्री परिवार इस दिशा में बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा हैं।






