केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चाम्पा के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन

जांजगीर-चांपा // छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चाम्पा के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन माननीय तोखन साहू केंद्रीय मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री के द्वारा बिलासपुर स्थित शासकीय कार्यालय में किया।लिपिक संघ जिला जांजगीर चांपा के वार्षिक कैलेंडर मे टेबल कैलेंडर और वाल कैलेंडर दोनों प्रकार का कैलेंडर शामिल है जिसमे राज्य के कर्मचारियों अधिकारियो के शासकीय सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश और जिला कलेक्टर द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश शामिल है।छः ग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला जांजगीर चांपा के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों सहित सभी विभाग के लिपिको के चित्र सहित नाम को कलेंडर में स्थान दिया गया हैlजिलाध्यक्ष विशाल वैभव द्वारा बताया गया कि लिपिक संघ का वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष संघीय कैलेंडर निर्माण किया जाता रहा है एवं प्रत्येक वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री द्वारा विमोचन कराए जाने की परंपरा रही है, इस वर्ष केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के द्वारा विमोचन के लिए समय दिया गया था जिसमें जांजगीर चांपा के पदाधिकारियों द्वारा कैलेंडर विमोचन के लिए उनके बिलासपुर स्थित शासकीय आवास में उपस्थित हुए, लिपिक संघ के कैलेंडर विमोचन पश्चात तोखन साहू द्वारा जिले के सभी लिपिक कर्मचारियों को नव वर्ष की बधाई दी गई।कौशलेश सिंह क्षत्रिय उपप्रांताध्यक्ष द्वारा बताया गया कि कैलेंडर विमोचन के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से भेंट के दौरान उनके सरल एवं सौम्य स्वभाव से संघ के पदाधिकारी अभिभूत हुए है।विमोचन के दौरान छः ग प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के उप प्रान्ताध्यक्ष कौशलेश सिंह क्षत्री, प्रदेश सचिव प्रवीण दुबे, जिलाध्यक्ष विशाल वैभव,जिला सचिव उज्जवल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष तिवारी, विनय सिंह बैस सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।





