Proactive Policing का प्रभाव – अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की साजिश नाकाम, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित एवं रणनीतिक कार्रवाई से दो बंधकों को सकुशल मुक्त कराया गया
*➤ टीम की सतत दबिश से आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी।*
*➤ 3,500/- रुपये नगद, 02 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस एवं 06 मोबाइल फोन जप्त।*
*➤ पैसों के लेन-देन विवाद में रची गई थी संगठित साजिश।*
रायपुर // दिनांक 19.02.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत घोराही तालाब रामकुंड क्षेत्र में दो व्यक्तियों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट श्री संदीप पटेल द्वारा मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।एडिशनल डीसीपी श्री राहुल देव शर्मा एवं एसीपी श्री इशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना आजाद चौक की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। क्षेत्र की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से सघन तलाशी ली गई।संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक झोपड़ी में रेड कार्रवाई की गई, जहां से जीवन यदु(धमतरी) एवं राकेश शर्मा(धमतरी) को सकुशल मुक्त कराया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि लगभग 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद के चलते आरोपियों ने सुनियोजित षड्यंत्र रचकर दोनों को करबला तालाब के पास से अगवा कर बंधक बना लिया था। हथियारों के बल पर मारपीट कर जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए तथा नगद राशि, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल लूट ली गई।
“”पुलिस की त्वरित रणनीतिक कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया।””
लगातार दबिश एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने निम्न 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया:
01. कामरान अब्बास पिता अन्नूहसन उम्र 29 साल निवासी शिव नगर हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर।
02. नवीन उर्फ नन्नू ढीमर पिता शैलेन्द्र ढीमर उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर।
03. लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन पिता राजू निषाद उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड सतबहनिया मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
04. राकेश धीवर पिता रवि धीवर उम्र 24 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
05. अनिल धीवर पिता बलीराम धीवर उम्र 30 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
06. हरिओम सोनकर पिता स्व. रामलाल सोनकर उम्र 47 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर।
आरोपियों के कब्जे से *3,500/- रुपये नगद, 02 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस एवं 06 मोबाइल फोन* जप्त किए गए।
*हरिओम सोनकर के विरुद्ध 14 पूर्व आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं,* जबकि अन्य प्रमुख आरोपी भी पूर्व में जेल निरुद्ध रह चुके हैं।सभी आरोपियों के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 42/2026* अंतर्गत धारा 308(5), 296, 351(3), 127(8), 115(2), 117(2), 61, 140(1), 310(2), 111 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश जारी है।
*प्रकरण में विशेष योगदान*
1. अजीत सिंह राजपूत (थाना प्रभारी आजाद चौक)
2. लेखन सिंह वर्मा (उपनिरीक्षक)
3. नोहर देशमुख (प्रधान आरक्षक)
4. दीपक सेन (आरक्षक)
5. गुलशन साहू (आरक्षक)
6. विनोद दुबे (आरक्षक)
7. मुकेश पांडे (आरक्षक)
8. सचित शर्मा (आरक्षक)
*आरोपी हरिओम सोनकर का आपराधिक रिकॉर्ड –*
1. थाना अर्जुनी, जिला धमतरी
➤ अपराध क्र. 40/2017
➤ धारा 384, 419, 420, 407 भादवि एवं 66D आईटी एक्ट
2. थाना आजाद चौक, रायपुर –
02. अपराध क्र. 50/1997
➤ धारा 25 आर्म्स एक्ट
03. अपराध क्र. 139/1987
➤ धारा 294, 506, 323 भादवि
04. अपराध क्र. 59/1997
➤ धारा 379 भादवि
05. अपराध क्र. 193/1998
➤ धारा 363, 366 भादवि
06. अपराध क्र. 64/1999
➤ धारा 363, 366, 452, 34 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट
07. अपराध क्र. 181/2002
➤ धारा 294, 506, 327, 34 भादवि
08. अपराध क्र. 09/2002
➤ धारा 34(A) आबकारी एक्ट
*आरोपी कमरान अब्बास का आपराधिक रिकॉर्ड –*
1. थाना आजाद चौक, रायपुर
➤ अपराध क्र. 267/2017
➤ धारा 3 जुआ एक्ट
*आरोपी लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन का आपराधिक रिकॉर्ड –*
1. थाना आजाद चौक, रायपुर
➤ अपराध क्र. 357/2023
➤ धारा 307, 34 भादवि
2. थाना आजाद चौक, रायपुर
➤ अपराध क्र. 121/2021
➤ धारा 294, 506, 323, 34 भादवि




