सक्ती-

आबकारी वृत्त डभरा द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई

सक्ती // सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 12/02/26 को आबकारी वृत्त डभरा में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा ग्राम चंदली थाना चंद्रपुर में रोहिला बाई सिदार पति धनुर्जय सिदार उम्र 48 वर्ष के द्वारा अपने घर में अवैध शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर उसके रहवासी मकान से एक प्लास्टिक बोरी में रखा 49 नग देशी प्लेन पाव व 13 नग पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की कुल मात्रा 11.16 लीटर मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया।उपरोक्त कार्रवाई डभरा मंडल प्रभारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में वृत्त डभरा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार, आब मु आर  प्रकाश थाकाचन ,आबकारी स्टाफ कमलेश यादव व भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button