रायपुर

अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का बुलडोजर, कई स्थानों पर तोड़ी गई अवैध संरचनाएं

कांदूल, भाठागांव, डोमा और दतरेंगा में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन का प्रहार

रायपुर,// डी एम डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में 15 को तहसील रायपुर अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को हटाया गया।ग्राम कांदूल में लगभग 2-2 एकड़ क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई करते हुए निर्मित प्लिंथ को तोड़ा गया तथा बनाए गए अवैध रोड-रास्तों को काटा गया। इस दौरान अतिरिक्त तहसीलदार श्री राकेश कुमार देवांगन सहित अन्यहल्का पटवारी, कोटवार एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही।इसी क्रम में ग्राम भाठागांव स्थित खसरा नंबर 940/1, 940/4 एवं 944/1 की लगभग 5 एकड़ भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की गई। इस दौरान राजस्व विभाग की ओर से नायब तहसीलदार प्रवीण परमार, हल्का पटवारी, कोटवार एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही।इसके अलावा ग्राम डोमा में एक एकड़ तथा ग्राम दतरेंगा में 3 एकड़ से अधिक भूमि में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर भी प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार राममूर्ति दीवान, हल्का पटवारी एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button