13 किलोग्राम गांजा की तस्करी करते एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर एवं एक महिला आरोपी सहित कुल दो गिरफ्तार

रायपुर // रायपुर जिला में 13 किलोग्राम गांजा की तस्करी करते एक अंतराज्यीय गांजा तस्कर तथा एक महिला आरोपी को थाना गुढ़ियारी पुलिस तथा आर.पी .एफ की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ा गया है। बताया जा रहा है आरोपियों को थाना गुढ़ियारी क्षेत्रनात्रगत रेलवे प्लेटफॉर्म नं. 7 के बाहर पार्किंग से गांजा तस्करी करते रंगे हाथ पकड़ा गया है।आरोपी राजेंद्र प्रसाद को मूलतः उत्तरप्रदेश का निवासी बताया गया है। वहीं आरोपियान को प्रेमी-प्रेमिका बताया गया है जो पुलिस से बचने एवम गांजा तस्करी हेतु पति पत्नी की तरह सफर करते है। पुलिस के अनुसार आरोपियान गांजा को खड़ियार रोड से तस्करी कर ले जा रहे थे प्रयागराज।आरोपियों के कब्जे से 13.156 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया है की खबर है। तस्करी में प्रयुक्त 02 नग मोबाइल फ़ोन भी जप्त किया गया है।जप्त मशरूका की कूल कीमत है लगभग 6,77,800 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अप क्र 114/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से) के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है। इसी तारतम्य में दिनांक 12.03.26 को थाना गुढ़ियारी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुड़गियारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे प्लेटफार्म न. 07 के बाहर पार्किंग में 01 महिला एवं पुरुष अपने पास बैग में गांजा रखे है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा रेलवे पुलिस फोर्स (आर.पी. एफ) के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियो की पतासाजी करते हुये व्यक्तियो को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियो ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद तथा हेमलता कैवर्त्य होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उनके पास से बैग में गांजा रखा होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आपस में प्रेमी-प्रेमिका बताने के साथ -साथ गांजा को खरियार रोड से लाकर प्रयागराज तस्करी करना बताया गया है।जिस पर टीम के सदस्यो द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो 156 ग्राम गांजा तथा 02 नग मोबाइल फ़ोन जुमला कीमती लगभग 6,77,800/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी- 01. राजेंद्र प्रसाद पिता रामबहादुर उम्र 29 साल निवासी ग्राम मोचारा खास थाना सैनी जिला कौशांबी उत्तरप्रदेश।02. हेमलता कैवर्त्य पति देवकुमार कैवर्त्य उम्र 30 साल निवासी ग्राम कारगिरोड थाना कोटा जिला बिलासपुर हाल पता थाना धूमनगंज जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश।कार्यवाही में थाना गुढ़ियारी से थाना प्रभारी निरीक्षक बी. एल. चंद्राकर, उनि कैलाश केशरवानी तथा आर.पी.एफ. से निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, सउनि एल एन सिंह, प्रधान आरक्षक वीसी बंजारे एवं आरक्षक विजय सिंहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



