सक्ती-

पेट्रोल डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा श्रीराम नवमी पर एक ऐतिहासिक निर्णय – टिकेश्वर सिंह गबेल

भाजपा सक्ती जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने माना केन्द्र की मोदी सरकार का आभार

सक्ती // भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं  केन्द्र सरकार के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से आभार माना है और इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की है। पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रूपये घटाकर मात्र 3 रुपये कर दिया गया है, जबकि डीजल पर शुल्क पूरी तरह समाप्त कर शून्य कर दिया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में भी केन्द्र सरकार ने यह निर्णायक कदम सुनिश्चित किया है कि आम उपभोक्ताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े। पेट्रोल और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी कम होने से इसका लाभ देश की 140 करोड़ जनता को होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के दौर में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है, इसके लिए पुनः केन्द्र की मोदी सरकार को बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button