सक्ती-

आबकारी वृत्त जैजैपुर द्वारा ग्राम हरदी में अवैध शराब कारोबारी पर  कार्रवाई

सक्ती // कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21/04/26 को ग्राम हरदी में बड़ी कार्यवाही की गई।ग्राम हरदी में लगातार बड़ी मात्रा में महुआ शराब बनाकर बेचने की शिकायत में पहले छद्म खरीददार को भेजकर रंजीत कंवर पिता श्याम लाल कंवर से महुआ शराब की खरीदी कराई गई। महुआ शराब की बिक्री की पुष्टि होने पर आबकारी टीम द्वारा रंजीत कंवर के घर पर छापामार कार्रवाई में रंजीत कंवर के आधिपत्य से 5 नग प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया ।   आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में  सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में आबकारी स्टाफ कमलेश ,  बसंती चौधरी, भारती यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button