Uncategorized

कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष संलीत कुशवाहा ने विनय कुमार कुशवाहा को टॉपर होने पर किया साल श्रीफल दे कर किया प्रोत्साहित

जिला सूरजपुर अंतर्गत कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष संलीत कुशवाहा के नेतृत्व में समाज के अन्य सदस्यों सहित धीरेंद्र कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, प्रभुनारायण कुशवाहा, रमाकांत कुशवाहा,रामकुमार कुशवाहा अवध कुशवाहा, राम कुशवाहा एवं अन्य समाजजनों के द्वारा होनहार विनय कुमार कुशवाहा के निज निवास कुशवाहा पारा सिरसी को मिठाई एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर समाज के लोगों ने सम्मानित किया विदित हो कि विनय कुमार कुशवाहा ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा 2026 में कक्षा 10वीं में 92.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। विनय जिले में 9वां स्थान तथा संस्था स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र एवं समाज का नाम गौरवान्वित किया है।संलीत कुशवाहा ने विनय कुमार कुशवाहा एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आगे की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर समाज हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।इस अवसर पर जिला सूरजपुर अध्यक्ष संलीत कुशवाहा ने समाज की ओर से संस्था के प्राचार्य दिलीप कुमार राय एवं शिक्षकों को भी इस उत्कृष्ट सफलता हेतु हृदय से धन्यवाद एवं बधाई प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button