टीम प्रहरी अभियान: लाखेनगर से सुन्दर नगर मार्ग तक अतिक्रमण मुक्त कार्रवाई

सुगम यातायात हेतु अभियान जारी, कब्जा करने पर सामान जब्ती की चेतावनी

रायपुर, // कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप नेतृत्व में आज ‘टीम प्रहरी अभियान’ के तहत नगर निगम जोन-5 क्षेत्र में लाखेनगर मार्ग से सुन्दर नगर मार्ग तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान मुख्य मार्ग से लगभग 6 ठेले-गुमटियां, 10 डमी पुतले तथा 12 बोर्ड हटाए गए। नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत दी कि वे किसी भी स्थिति में सड़क पर कब्जा न करें। सड़क पर रखे सामानों को जनहित में तत्काल जब्त कर लिया जाएगा और इसके लिए संबंधित कब्जाधारी दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे।कार्रवाई में एएसपी यातायात श्री विवेक शुक्ला, अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन-5 कमिश्नर श्री खीरसागर नायक, कार्यपालन अभियंता श्री लाल महेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता श्री नागेश रामटेके, उप अभियंता श्री टिकेन्द्र चंद्राकर सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता व जोन-5 की टीम एवं यातायात पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।





