सक्ती-

जन समस्या निवारण शिविर में मिली शिकायत पर आबकारी विभाग की त्वरित कार्यवाही

img 20260513 wa02464252502448490864469 kshititech

सक्ती
जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण करने हेतु  कलेक्टर जिला सक्ती और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी द्वारा आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है।जन समस्या निवारण शिविर रायपुरा में आबकारी विभाग को ग्राम रायपुरा तांदुलडीह में कुछ व्यक्तियों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण और विक्रय की शिकायत की गई थी । जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा दिनांक 13 5.2026 को  तड़के रायपुरा भाटापारा तांदुलडीह में बांधा तालाब के किनारे दबिश दी गई जिसमें आबकारी टीम के आने की भनक पड़ने पर शराब निर्माणकर्ता मौके से भाग खड़े हुए तालाब के किनारे 9 महुआ शराब बनाने की चढ़ी भट्ठियां  मिली जिसे महुआ शराब बनाया जा रहा था।मौके पर ही महुआ शराब भट्ठियों का नष्टीकरण  किया गया। आसपास छुपा कर रखा गया लगभग 110 लीटर महुआ शराब भी बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 22000 रुपए आंकी गई है।बांधा तालाब में 80 प्लास्टिक की बोरियों में छुपा कर रखा 80000 रुपए कीमत का लगभग 1600 किलो महुआ लाहान   बरामद किया गया। जिसे मौके पर सैंपल लेकर विधिवत् नष्टीकरण किया गया इन हजारों किलो महुआ लाहन से सैकड़ो लीटर महुआ शराब बनाई जाने वाली थी। इसी प्रकार आगे भी आबकारी विभाग के द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी वृत्त जैजैपुर प्रभारी घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में रघुनाथ पैंकरा,परसराम कहरा, बसंती चौधरी , वीरेंद्र यादव और भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा।

img 20260513 wa02442572031650727385099 kshititech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button