जांजगीर चाम्पा

भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रमेश कुमार डड़सेना ने किया नामांकन, रैली में उमड़ा जनसैलाब

img 20260517 wa00248354451760593090440 Console Corptech

जांजगीर-चांपा
नगर पंचायत बम्हनीडीह में भारतीय जनता पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्री रमेश कुमार डड़सेना ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु अपना नामांकन पत्र दिनांक 16/5/2026 दिन शनिवार को दाखिल किया। इस अवसर पर विशाल नामांकन रैली निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं एवं आमजन का भारी जनसमर्थन देखने को मिला।नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब एवं कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह यह स्पष्ट संकेत दे रहा है कि आगामी नगर पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय की ओर अग्रसर है। जनता का अपार समर्थन भाजपा की जनहितैषी नीतियों, विकास कार्यों एवं विकासोन्मुखी सोच के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है।इस अवसर पर सक्ती जिला प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जांजगीर लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, चुनाव प्रभारी अनुराग सिंह देव, सक्ती जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, भूषण चंद्रा, मोहन कुमारी साहू, विक्रम प्रताप सिंह सहित भाजपा पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ता साथी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि नगर पंचायत बम्हनीडीह में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी चुनाव मैदान में उतरी है तथा जनता का भरपूर आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ विजय हासिल करेगी।

img 20260517 wa00254062035297280761073 Console Corptech

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button