जांजगीर चाम्पा

आबकारी विभाग जाँजगीर चांपा की कार्यवाही

जांजगीर-चांपा

आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा एवं जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के विशेष मार्गदर्शन में  जिला-जांजगीर चांपा में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्यवाही की गई – कुल प्रकरण -02-जप्त मदिरा -13.30 लीटर मदिरा।-गिरफ्तार आरोपी -02, दिनांक 05/06/2026 को आबकारी वृत्त-चांपा के ग्राम -अफ़रीद वार्ड क्रमांक 9 के आरोपी संतोष राठौर,पिता -लक्ष्मीप्रसाद राठौर ,उम्र -38 वर्ष ,निवासी- अफ़रीद वार्ड क्रमांक 9,थाना,सारागाँव ,जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.)के आधिपत्य  से  07.00 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया। दिनांक 06/06/2026 को आबकारी वृत्त-चांपा के ग्राम -मुड़पार में  आरोपी प्रवीण कुमार,पिता -कृष्णा कुमार ,उम्र -27 वर्ष ,निवासी-मुडपार,थाना -सारागाँव,जिला-जांजगीर चांपा (छ.ग.)  के रिहायशी मकान से 06.30  लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद होने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) &59(क) के तहत प्रकरण कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।कार्यवाही दौरान आबकारी उपनिरीक्षक विकास पाल सांडे ,सुनील रात्रे तथा मुख्य आरक्षक राजेश पांडे, आरक्षक शीतला कौशिक तथा बबलू कंवर,रामदुलारी यादव  का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button