जांजगीर चाम्पा

अवैध रेत उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त अंकुश लगाने विशेष टास्क फोर्स का गठन होते कार्रवाई शुरू

जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन पर जांजगीर चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन सामने आया है अवैध रेती उत्खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए “ILLEGAL MINING TASK FORCE” (IMTF) गठित।पहले ही दिन राजस्व/खनिज एवं पुलिस की संयुक्त रेड कार्यवाही, जिसमें केवा घाट एवं शिवरीनारण क्षेत्र में दबिश।4 हाइवा वाहन एवं 03 ट्रैक्टर अवैध रेती परिवहन करने पाए जाने पर वाहनों को जप्त किया गया।अवैध उत्खनन भंडारण और परिवहन करने वालों पर पुलिस की सुओ मोटो कार्यवाही होगी एवं रेत चोरी का FIR कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।ड्रोन के माध्यम से जिले के नदी, रेत घाटों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी।पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, IPS के निर्देशन में जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। इस विशेष टास्क फोर्स के पर्यवेक्षण अधिकारी श्री उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा होंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा अवैध रूप से रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। गठित टास्क फोर्स द्वारा जिले के संवेदनशील नदी घाटों, प्रमुख मार्गों एवं चिन्हित क्षेत्रों में नियमित निगरानी, पेट्रोलिंग एवं सघन जांच अभियान संचालित किया जाएगा।अवैध रूप से रेत उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन करने वालों गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जायेगी तथा ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व, खनिज पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा।

“”अपील””
जांजगीर चांपा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध रेत उत्खनन अथवा परिवहन संबंधी किसी भी जानकारी को तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर का मोबाइल नंबर 94791-93199 में सूचित कर सकते हैं। ताकि टीम द्वारा तत्काल उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button