रायपुर

ग्रीष्म ऋतु में सुरक्षित फल उपलब्ध कराने खाद्य विभाग का विशेष अभियान

तीन दिवसीय जांच में 52 फर्मों का निरीक्षण, 105 किलो सड़े आम व केले नष्ट

img 20260530 wa00663670465528642850765 Console Corptech


रायपुर
नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन श्री दीपक कुमार अग्रवाल (आई.ए.एस) एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर ग्रीष्म ऋतु में लोगों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए रायपुर में 27 मई से 29 मई 2026 तक तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया गया।अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शहर की 52 फल विक्रेता फर्मों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फल विक्रेताओं को सुरक्षित व स्वच्छ दशाओं में फलों का रख-रखाव, भण्डारण एवं विक्रय करने के कड़े निर्देश दिए गए।जांच में सड़ी-गली अवस्था में भण्डारित लगभग 105 किलो आम, 10 किलो अंगूर एवं7दर्जन लोकर लगे केले पाए गए।जिन्हें मौके पर ही तत्काल नष्ट कराया गयाअधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को स्टीकर लगाकर फलों को पकाने, केमिकल एवं सिंथेटिक कलर युक्त फलों का विक्रय नहीं करने की सख्त हिदायत दी। ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित फल मिल सकें। खाद्य विभाग ने कहा कि मिलावटी व असुरक्षित खाद्य पदार्थों के विक्रय पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button